Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना काल में IT इंडस्ट्री में दो फीसदी ग्रोथ हुई: PM मोदी 

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना के खिलाफ जबरदस्त जंग लड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया को 'मेड इन इंडिया' वैक्सीन दे रहे हैं , पूरे विश्व में भारतीयों का दबदबा बढ़ रहा है, कोरोना काल में भी सुधारों का सिलसिला जारी रहा है, ये एक सकारात्मक कदम है। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार टेक इंडस्ट्री की जरूरत को समझती है, सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती। इसलिए सरकार की ओर से टेक इंडस्ट्री को अनावश्यक रेग्युलेशंस से, बंधनों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।

डिजिटल इंडिया ने लोगों को सशक्त किया है और सरकार से जोड़ा है, जहां कोरोनाकाल में हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर में दो फीसदी ग्रोथ हुई है। डिजिटल पेमेंट से करप्शन कम हो रहा है। 'शेपिंग द फ्यूचर टूवार्ड्स ए बेटर नॉर्मल मालूम हो कि इस बार के शो की थीम 'शेपिंग द फ्यूचर टूवार्ड्स ए बेटर नॉर्मल' है। इस खास कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के 1600 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है। यह कार्यक्रम 17 से 19 फरवरी के बीच में होगा, जिसमें 30 उत्पाद दिखाए जाएंगे। नैसकॉम एक गैर लाभकारी इंडस्ट्री एसोसिएशन आपको बता दें कि नैसकॉम एक गैर लाभकारी इंडस्ट्री एसोसिएशन है, जो कि भारत में 180 बिलियन डॉलर के IT BPM उद्योग का शीर्ष निकाय है। एक ऐसा उद्योग जिसने भारत के GDP, निर्यात, रोजगार, बुनियादी ढांचे और वैश्विक दृश्यता में अभूतपूर्व योगदान देता है। अकेले इंडिया में ये सबसे अधिक निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्द्ध कराता है। 

गौरतलब है कि नैसकॉम साल 1988 में स्थापित हुआ था और इसके अब तक 2800 से ज्यादा सदस्यों ने उद्योग के 90% राजस्व का गठन किया है। 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने को प्रयासरत सरकार आपको बता दें कि नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया गया अहम कदम है। मालूम हो कि पीएम मोदी और उनकी सरकार लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने को प्रयासरत है। पीएम मोदी ने कहा है कि यदि हम ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं, कोई राह मुश्किल नहीं, हमें इंडिया को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' की ये भव्य इमारत, 5 खंभों (पिलर) पर खड़ी होगी और ये 5 स्तंभ निम्नलिखित है।

 

#PM मोदी 

Source : Agency

पाठको की राय